इस माह आपके प्रोफेशन में कुछ अप्रत्याशित बदलाव आ सकता है। तरक्की मिल सकती है। करिअर को नई दिशा मिलेगी और आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार होगा। इन मोर्चे पर आपके द्वारा किए गए प्रयासों से न केवल आमदनी बढ़ेगी, बल्कि अच्छी पहचान भी बनेगी। भविष्य के लिए भी पूंजीनिवेश कर पाएंगे। इस माह आपको परिवार संग मिलबैठकर बातें करने और पुराने रिश्तेदारों से मिलने का अवसर मिलेगा। आप जिससे भी प्यार करेंगे खुले दिल से करेंगे। स्वास्थ्य में सामान्य स्थिति रहेगी। रोजमर्रे का समय अच्छा गुजरेगा। वैसे ज्यादातर मामलों में गतिशीलता बनी रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। इस माह का मूलमंत्र गतिशीलता बनाए रहना है। भाग्यशाल अंकः 8 भाग्यशाली रंगः बैंगनी उपायः घर से निकलने वाले गंदे पानी का निकास उत्तर से पूर्व की ओर रखें।
यह माह प्रोफेशन के मामले में बहुत ही अच्छा है। साथ ही फैमली के सहयोग से प्रोपर्टी के लिए भी प्रयास कर सकते हैं। संपत्ति की खरीद-बिक्री से अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है। आप अपनी पसंद का मकान खरीद सकते हैं। रीयल इस्टेट के कारोबार में शामिल लोगों को अé