Warning: getimagesize(uploaded_files/news_img/superfastnews.co.in599a78aa57fc936987): failed to open stream: No such file or directory in /home/superfastnewsco/public_html/news_details.inc.php on line 165
सतना। चित्रकूट पहुंचे लाखों श्रद्धालु मन्दाकिनी में स्नान करने के बाद कामदगिरि की परिक्रमा लगा रहे हैं। भादौ मास की सोमवती अमावस्या पर लगने वाले मेले में अब तक 15 लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। चित्रकूट में लगभग 8 लाख और श्रद्धालुओं की रात तक पहुंचने की उम्मीद है।
उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश प्रशासन पूरी तरह मुस्तैदी के साथ स्वास्थ्य सफाई, सुरक्षा, और पेयजल के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मेला व्यवस्था की मॉनिटरिंग हेतु सतना व चित्रकूट के जिलाधिकारी खुद लगे हैं। दोनों जिले के पुलिस अधीक्षक भी मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। पिछली भादौ सोमवती अमावस्या को हुई दुर्घटना से सबक लेकर इस बार नहीं प्रशासन सतर्कता बनाए हुए है।
देवास में हजारों भक्तों ने नर्मदा नदी में लगाई आस्था की डुबकी
देवास जिले के नेमावर में सोमवती अमावस्या पर स्नान के लिए जनसैलाब उमड़ा। नर्मदा नदी के सीधेस्वर, नागर घाट पर तड़के 4 बजे से सुबह 11 बजे तक करीब 75 हजार लोगों ने स्नान कर पुण्य लाभ लिया।