भिंड, । मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के एक बयान पर फिर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने यहां कहा कि पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पाए गए, वे सब बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी के हैं। आईएसआई से पैसा ले रहे हैं। आईएसआई के लिए जासूसी मुसलमान कम गैर मुसलमान ज्यादा कर रहे हैं। उन्होंने कहा हमारी विचारधारा की लड़ाई भाजपा से है, संघ से है। जिन्होंने भारत की आजादी के संघर्ष में भाग नहीं लिया। हमें वो राष्ट्रीयता का सबक सिखाना चाहते हैं। कहां थे यह लोग 1947 से पहले। कहां थे यह लोग, जब आजादी की लड़ाई में भगत सिंह, अशफाक उल्ला खान ने फांसी का फंदा चूमा।
ANI
कश्मीर में और बिगड़ेगी स्थिति
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कश्मीर के मुद्दे पर कहा, वहां स्थिति और बिगड़ेगी। जो लोग आपके साथ थे उन्हें, नजर बंद किया है। हवालात भेजा हुआ है। आपकी पैरवी कौन करेगा। पाकिस्तान के हिमायती और कश्मीर को आजाद देखने की चाह रखने वाले तो नहीं करेंगे। कश्मीर के लोगों का विश्वास बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा, मोदी जी जरा सीखिए, अटल जी ने कश्मीर समस्या का हल 3 शब्दों में कहा था। जम्हूरियत, कश्मीरीयत और इंसानियत। मोदी जी के अमति शाह ने जम्हूरियत, कश्मीरियत और इंसानियत पर ध्यान नहीं दिया।
सिंह ने बिगड़ी अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए कहा देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी भाजपा के मोदी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) राज में बढ़ी है। ऑटो मोबाइल इंडस्ट्री में 3 लाख गाड़ियां बिक नहीं रहीं। 35 लाख बाइक-स्कूटर बिक नहीं रहे। ऑटो इंडस्ट्री में 10 लाख लोग बेरोजगार हो रहे हैं। नोटबंदी से देश में 50 लाख लोग बेरोजगार हुए। उन्होंने कहा अर्थव्यवस्था संभालिए मोदी जी, ट्रिपल तलाक बाद में होता रहेगा। इस दौरान सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, भिंड विधायक संजीव सिंह मौजूद रहे।