May 13, 2026

सिकंदरपुर बलिया। सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर द्वारा संसद में “आपरेशन सिंदूर” पर दिए गए तार्किक एवं प्रभावशाली भाषण के बाद सिकन्दरपुर में सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं सिकन्दरपुर चौराहे पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और सांसद को बधाई दी। इस अवसर पर समाजवादी छात्र सभा जिला सचिव सौरभ राजभर ने कहा कि माननीय सांसद रमाशंकर राजभर जी ने संसद में अपने तर्कों से सरकार को झूकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने सलेमपुर की जनता का मान सम्मान बढ़ाया है। सौरभ राजभर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने सांसद को सदन में “आपरेशन सिंदूर” जैसे गंभीर मुद्दे पर बोलने का अवसर दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डॉ सतीश चन्द्र राजभर जी, पूर्व प्रधान फेकू राजभर, शैलेश राजभर, रामजीत राजभर,भीम राजभर, चंदन राजभर, राजनाथ राजभर, विशेश्वर,रोशन और उन्होंने सांसद की सराहना करते हुए कहा कि संसद में उनके बेबाक विचार पार्टी की नितियों और जनभावनाओं का सशक्त प्रतिनिधित्व करते हैं।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  नगरा(बलिया)! स्थानीय थाना परिसर में ईद-उल अजहा (बकरीद) त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी आलोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *