May 9, 2026
IMG-20260317-WA0397

अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

*तहसीलदार के कुकृत्य से जनता में बढ़ा आक्रोश*

मेहनगर आजमगढ़ स्थानीय तहसील के तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी द्वारा बिना सुने बिना साक्ष्य सबूत के लिए मुकदमों का निस्तारण किया जाने का समाचार प्राप्त हुआ है मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत खजुरा ,कटहन, कटात और तमाम गांव के किसानों का मुकदमा खारिज कर दिया गया है जब किसान दूर दराज से तहसील पर आते हैं उन्हें तहसील के पेशकार द्वारा तारीख बता दिया जाता है लेकिन फाइल नहीं दिखाई जाती इसके बाबत कई बार अधिवक्ताओं ने भी तहसीलदार से वार्ता किया लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला आज भी तहसीलदार द्वारा बिना साक्ष्य सबूत लिए बिना गवाही के मुकदमे का निस्तारित कर दिया गया है इसे लेकर वादकारियों और तहसीलदार के बीच बात विवाद होते आए दिन देखा जा रहा है परंतु धन उगाही और भ्रष्टाचार में लिप्त तहसीलदार अपने कुकृति से बाज नहीं आ रहे हैं जनता बाध्यकारी परेशान है दूर दराज से सैकड़ो रुपए किराया भाड़ा खर्च करके तहसील आते हैं और उन्हें झूठी तारीख बढ़ाकर वापस भेज दिया जाता है जबकि इस समय फाइलों की देखरेख किया गया तो हजारों फाइल वादकारियों को अनुपस्थित दिखाकर खारिज कर दिया गया है जिसे लेकर बात कार्यों में आक्रोश व्याप्त हो चुका है किसी भी समय यह आक्रोश फुटकर सड़क पर आने के लिए बाध्य है इसके बाबत वादकारी जब अपने अधिवक्ता से बात करते हैं तो अधिवक्ता बताते हैं अधिकारी कर्मचारी मनमाने हो गए हैं हम लोग भी इस तहसीलदार से परेशान है अप समस्या की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए उक्त तहसीलदार के खिलाफ जांच कराकर इनकी नकेल कसने की मांग क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों ने की है समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो एक दिन जनता सड़क पर उतरने को बाध्य है जिसकी सारी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।

See also  आजमगढ़ *मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *