April 18, 2026

संवाददाता अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

*नहीं हुई कार्रवाई तो होगा आंदोलन*

मेंहनगर आजमगढ़ स्थानीय तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने ग्यापन महा महिम राज्यपाल एवंम उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपा गया था। जिसमें पूर्ण रूप से मेंहनगर के तहसीलदार को भ्रष्टाचार में डूबे रहने का पर्दाफाश किया था और सरकार से जांच करा कर तहसीलदार के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग कि गई थी परन्तु आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई ।
सबसे बड़ी बात तो यह है कि लेखपाल भरत मिश्रा एक ही जमीन की भिन्न भिन्न तरह कि रिपोर्ट लगायें हैं । यह रिपोर्टें भारी भरकम धनउगाही कर के लगाईं गई हैं। जो सरासर ग़लत है वहीं खजुरा गांव का बंधु-बष्ती नक्शा गायब कर दिया गया है। फर्जी नक्शे से पैमाइश कर भारी भरकम धनउगाही कर रहे हैं। इसके बाबत उप जिलाधिकारी मेंहनगर और जिलाधिकारी आजमगढ़ को लिखित प्राथना पत्र दिया गया है प्राथना पत्र में मांग किया गया है कि लेखपाल भरत मिश्रा के खिलाफ चार सौ बीसी का मुकदमा दर्ज करते हुए बर्खास्त किया जाए यदि कार्यवाही नहीं हुई तो भाजपा किसान मोर्चा आंदोलन के लिए बाध्य है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  अहरौरा जमुई मार्ग स्थित सोनपुर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *