July 14, 2026
IMG-20260412-WA0294(1)

अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

*भाजपा कार्यकर्ता की चाकू गोद कर हत्या*
मेंहनगर आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कटात निवासी विजेन्द्र राम कि चाकू से वार कर हत्या कर देने का समाचार प्रकाश में आया है। यह भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कटात निवासी विजेन्द्र राम पुत्र लवटन राम उम्र 35 वर्ष कि उस समय हत्या कर दी गई, जब वह खाना खाकर घर के बाहर सो रहे थे।
घटना शनिवार रात 11 बजे की बताई जा रही है। घटना का कारण पटिदारों से जमीनी विवाद बताया जा रहा है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेंज दिया।
पुलिस घटना की जानकारी करने में जुटी हुई है। मौके पर क्षेत्र अधिकारी लालगंज मुकेश पाण्डेय थाना अध्यक्ष मेंहनगर पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ मौजूद रहे।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  पहाड़ापुर में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान,स्वतंत्रता दिवस के दो दिन बाद भी पंचायत भवन में लगा तिरंगा*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *