May 13, 2026
IMG-20260417-WA0761

संवाददाता अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

युवक को कोल्ड ड्रिंक में विशाख पदार्थ मिलाकर मारने की कोशिश!

प्रियंका सिंह ने गांव के ही दो लोगों पर लगाया आरोप!

मामला आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र के महुवारी गांव का है जहां पर अपने मायका महुवारी की रहने वाली प्रियंका सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे ही गांव के रहने वाली संध्या सिंह और उनकी बेटी अर्चना सिंह ने मेरे भाई दीपक सिंह उर्फ रिंटू को पुराने रंजिश को लेकर कोल्ड ड्रिंक में विशाख्त पदार्थ मिलाकर पिला दिया है प्रियंका सिंह ने बताया कि मेरे भाई दीपक सिंह को दोनों लोग अपने घर बुलाए फिर कोल्ड ड्रिंक में सल्फास मिलाकर पिला दिया मेरे भाई को लगा कि पुरानी रंजिश है तो किसी प्रकार से आपसी सहमति बन जाए लेकिन दीपक सिंह को क्या पता कि मुझे मारने का षड्यंत्र रच कर घर बुलाया जा रहा है प्रियंका सिंह ने यह भी बताया कि एक वीडियो है जिसमें मेरा भाई दीपक सिंह उर्फ रिंटू बयान देते हुए कहा है कि मुझे सल्फास पिलाया गया है जिसमें वह सल्फास की डिब्बी भी दिखाते नजर आ रहा है और नाम का भी जिक्र कर रहा है जब यह हम लोगों को पता चला कि विषाक्त पदार्थ पिलाया गया है तो हमलोग दीपक सिंह को पीजीआई चक्रपाणपुर ले गए हालत गंभीर देखते ही डॉक्टर ने जिला आजमगढ़ रेफर कर दिया अब मेरा भाई ग्लोबल अस्पताल आजमगढ़ में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है प्रियंका ने बताया कि थाने पर प्रार्थना पत्र दिया गया है जिसमें थाना अध्यक्ष ने कहा कि हम जांच कर कार्यवाही करेंगे प्रियंका ने जो वीडियो में जहर होने का जिक्र कर रहीं है जहर होने का मीडिया इसकी पुष्टि नहीं करती है यह जांच का विषय है जब इस विषय पर थाना अध्यक्ष से बात हुई तो उन्होंने कहा कि जांच की जाएगी जांच के उपरांत दोषी पाए जाने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी
मीडिया से रूबरू होते हुए प्रियंका ने क्या कुछ कहा आईए सुनते हैं

See also  मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के द्वारा स्वीकृत की गई रोड कार्य आज ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *