July 15, 2026

अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

*भाजपा नेता की हत्या का आरोपी बंदी*

*मेंहनगर* पुलिस ने सोमवार रात हुसैलिया चौक के पास से भाजपा मंडल मंत्री विजेन्द्र राम की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ।
कटात चक कटात गांव निवासी विजेन्द्र राम के मंडल मंत्री थे।
चचेरे भाई मोहन राव से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार रात चचेरे भाई नशे में गाली गलौज करने लगा। विजेन्द्र पूछने के लिए गए तो चचेरे भाई मोहन राव ने चाकू मारकर घायल कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर विजेन्द्र राम की मौत हो गई।
विजेन्द्र के पिता लौटने की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। मेंहनगर थानाध्यक्ष निहार नंदन कुमार ने बताया कि घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। सोमवार रात करीब 11 बजे हुसैनिया चौक के पास से आरोपी मोहन राव निवासी कटात चक कटात को पकड़ा गया।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  योगी ने त्योहारों के मद्देनजर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये-CM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *