September 12, 2026
IMG-20250210-WA0009

रूद्रेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

सड़क किनारे मिले पति-पत्नी का शव,मडर की अशंका जांच में जुटी पुलिस।

सिकंदरपुर,बलिया।
खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर में सड़क किनारे मकान के बाहर खून से लथपथ पति-पत्नी का शव मिलने से हड़कम्प मच गया।वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त श्यामलाल चौरसिया (62) तथा उनकी पत्नी के रूप में हुई। दोनों के शरीर पर किसी धारदार हथियार से प्रहार का निशान है। दोनों के शव घर के बाहर पड़े हुए थे।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस का कहना है कि रविवार की रात लगभग 10 बजे डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई कि खेजुरी थाना क्षेत्र के गांव मासूमपुर में सड़क के किनारे एक घर पर एक पुरुष और महिला की डेड बॉडी पड़ी हुई है।सूचना पर तत्काल डायल 112 और थाना प्रभारी खेजुरी,थाना प्रभारी सिकंदरपुर पहुंचे तो सड़क पर ही श्यामलाल चौरसिया (62) तथा उनकी पत्नी का शव पड़ा था। उनके शरीर पर किसी धारदार हथियार से प्रहार किया हुआ प्रतीत हो रहा था। दोनों के शव घर के बाहर पड़े थे गांव से पूछताछ में अभी तक कोई किसी तरह की दुश्मनी या अन्य तथ्य संज्ञान में नहीं आया है। पुलिस की टीमें लगी हुई हैं,lजिसमें स्वॉटटीम,सर्विलांस टीम,संबंधित क्षेत्राधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक सभी लोग इसमें यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि किस तरह से घटना कारित हुई है।अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  बलिया! जनपद के शिक्षा क्षेत्र नगरा में पड़ने वाले कंपोजिट विद्यालय बरौली के प्रांगण में 15 मई दिन गुरुवार को वार्षिकोत्सव एवं शिक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *