April 17, 2026
20250220_193639

जिला आजमगढ़ महाराजगंज विकासखंड

संवाददाता बृजेंद्र कुमार की रिपोर्ट

ध्यान दीजिए चुनाव निकट है

ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित है पैकौली गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, शासन प्रशासन के अधिकारियों से लगाई गुहार

आजमगढ़ जनपद के महराजगंज विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत पैकौली गांव के ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं से वंचित होने की नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया । वही ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से समस्याओं को दूर करने हेतु गुहार लगाया है । ग्रामीणों का आरोप है कि उनके गांव में जल निकासी, रास्ते की समस्या, कई पात्र आवास योजना से वंचित व अन्य समस्याएं पड़ी है । इस संबंध में ग्राम प्रधान सहित जिम्मेदार लोगों से कई बार शिकायत किया गया परंतु समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है और उनकी सुनवाई नहीं हो रही है । जिससे वह मूलभूत सुविधाओं से अभी वंचित है और उनकी दैनिक दिनचर्या प्रभावित रहती है । ग्राम प्रधान हरेंद्र कुमार उनकी बातों को अनसुना कर रहे हैं जिससे ग्राम प्रधान हरेंद्र कुमार के विकास कार्यों से ग्रामीण पूरी तरह असंतुष्ट हैं । ग्रामीणों ने गांव में ही विरोध प्रदर्शन करते हुए शासन प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से समस्याओं के समाधान हेतु गुहार लगाया है । इस मौके पर मुन्ना लाल कुबेर राजकुमार सुनीता सुरती फूलमती आदि लोग मौजूद रहे।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  चोरी की दो घटनाओं का अनावरण; चोरी की 04 मोटरसाइकिल, 01 मोटर साइकिल के पार्ट्स, अवैध असलहा व कारतूस के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार ।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *