June 9, 2026
20250226_205007

अरविंद कुमार पांडे की रिपोर्ट

*19वीं पुण्य तिथि पर हरिहरपुर घराना कलाकारों ने अपने सुरों से दी श्रद्धांजलि।*

*स्वo पंडित प्रमोद मिश्र हरिहरपुर संगीत घराना । को याद करके अबकी आंखे हुई नम शास्त्रीय एवं सुगम संगीत के युवा कलाकार की स्मृति में भव्य द्वार का उद्घाटन ।*

आजमगढ़। दिनांक 26 फ़रवरी 25 स्थान हरिहरपुर संगीत एकेडमी में आयोजित 19वीं पुण्य तिथि कार्यक्रम में उनकी स्मृति में हरिहरपुर संगीत एकेडमी सभागार में स्मृतिसभा व विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हरिहरपुर घराना के द्वारा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक रमेश चंद्र मिश्रा। बदलापुर विधानसभा रहे जिनके कर कमलों द्वारा हरिहरपुर एकेडमी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में सर्वप्रथम स्वर्गीय प्रमोद मिश्र के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया । स्वo प्रमोद मिश्र की याद में बने भव्य स्मृति द्वार का उद्घाटन किया एकेडमी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में माननीय विधायक ने अपने संबोधन में हरिहरपुर संगीत घराना का नाम आज पूरे विश्व में है गूंज रहा है ।

विधायक ने समस्त कलाकारों को किया सम्मानित घराना व समस्त उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा माननीय विधायक एवं अन्य सभी को पुष्पमाला स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । विधायक ने समस्त हरिहरपुर घराना कलाकारों को होने वाले बदलापुर महोत्सव में आमंत्रित किया।

*माननीय विधायक ने सबको अपनी मातृभाषा के प्रयोग का किया आग्रह ।*

*विशिष्ट अथिति राजा संतोष मिश्रा ने घराना को सदैव अपने दिल में रहने की बात कही ।*

इस अवसर पर समस्त हरिहरपुर ग्रामवासी तथा जनपद व आसपास के गणमान्य नागरिकगण समाजसेवी, कलाकार तथा राजनीतिक दलों के पदाधिकारिय गण की उपस्थिती रही (अखिलेश मिश्र (गुड्डू) , राकेश सिंह भाजपा) पंडित अरुण पाठक (समाजसेवी) बसपा नेता, पंडित वेद बाबा, वरिष्ठ पत्रकार मधुकर तिवारी PTI, विवेक पाण्डेय व समस्त टीम गांधीगीरी, लोक कलाकार गायक राजेश तिवारी, अंतर्राष्ट्रीय लोक कलाकार राकेश तिवारी,कलाकार राजेश रंजन सपना आदि।

See also  चकबंदी विभाग के फर्जी प्रस्ताव का नहीं हो सका खुलासा टेल्हुआ चकवली के ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन डीएम साहब न्याय दो, भु माफिया से हमे बचा लो

*कार्यक्रम का संचालन* विवेक पाण्डेय ने किया । घराना परिवार पंडित आदर्श मिश्र सभी उपस्थित आगंतुकों को धन्यवाद किया।

आदर्श मिश्र

हरिहर पुर घराना।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *