वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरमोत्कर्ष पर है: जनता त्रस्त है — संजय यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य
शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर आजाद पार्क गोपालपुर में श्रद्धांजलि
चिलकहर (बलिया) वृहस्पतिवार को आजाद पार्क गोपालपुर के प्रांगण में “स्वतंत्रता सेनानी सभागार’ में महान हुतात्मा शहीद चन्द्र शेखर आजाद के 95 वीं पुण्य तिथि पर क्रांतिकारी स्मारक समिति एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक समिति के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय यादव पूर्व सदस्य जिला पंचायत बलिया ने महान हुतात्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मां भारतीय के अमर सपूत द्वारा देश को आंग्ल दासता से मुक्त कराने के लिए सशस्त्र स्वतंत्रता संग्राम में किये गये वीर गाथा एवं योगदान को स्मरण किया तत्पश्चात वर्तमान प्रदेश की भाजपा सरकार को जनहित विरोधी सरकार घोषित करते हैं, समाजवाद के पुरोधा पर उपमुख्यमंत्री द्वारा दिये गये गैर जिम्मेदाराना बयान का विरोध करते हुए जनहित के मुद्दे पर सरकार को जम कर खरी खोटी सुनाया।
श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय यादव के अलावा सुधीर कुमार पाण्डेय,डॉ ब्रज भुषण चौबे, बिन्देसरी पाण्डेय “सोनू स्वामी नाथ यादव,बब्बलू राजभर,अभय ज्ञान कनौजिया, नन्द लाल राम नंदू, मुन्ना खान, सीता राम गिरि,हरे राम राजभर,दिनेश्वर चौहान, संजय राम आदि ने महान हुतात्मा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता स्मारक समिति के अध्यक्ष गोपीनाथ चौबे ने किया।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
