June 8, 2026
IMG-20250320-WA0013(1)

शिवकुमार कीरिपोर्ट

बलिया!राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु जी के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली हेतु 1 अप्रैल को प्रदेश में काला दिवस मनाया जाएगा तथा 1 में को जंतर मंतर पर, मजदूर दिवस पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा उपरोक्त जानकारी देते हुए नगरा ब्लाक के अटेवा अध्यक्ष राकेश सिंहने बताया कि अटेवा के जिला संयोजक समीर कुमार पांडेय जी के नेतृत्व में 2005 से बंद पुरानी पेंशन के लिए हमने हमारे जिला के सांसद सनातन पांडेय जी को उपरोक्त संबंध में ज्ञापन दिया था और उन्होंने भी कहा था कि मैं इस मामले को सरकार के समक्ष आपकी सारी समस्याओं को रखूंगा और इस पर विचार करने हेतु मैं आप लोगों का पक्ष रखूंगा उन्होंने कहा भी था सभी कर्मचारियों अधिकारियों को पुराने पेंशन मिलना चाहिए नई पेंशन स्कीम से प्राप्त पेंशन से गुजर होने वाला नहीं है

इसी के अंतर्गत बन्धु जी द्वारा आयोजित 1 अप्रैल को काला दिवस व अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस 1 मई को जन्तर मंतर दिल्ली में अपने बुढ़ापे की लाठी के लिए धरने में शामिल होने के लिए जागरुकता अभियान के तहत नगरा ब्लॉक में पड़ने वाले न्याय पंचायत बरौली,अवराईकला व भीमपुरा नंबर 1 पर नगरा ब्लाक के अटेवा अध्यक्ष राकेश सिंह, मंत्री जियाउल इस्लाम , उपाध्यक्ष राहुल उपाध्याय ने शिक्षक साथियों व शिक्षिका बहनों से अपने बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष करने को प्रेरित किया।व इन कार्यक्रमों को सफल बनाने का निवेदन पूर्वक आग्रह किया गया। इस न्यायपंचायत के जागरुकता अभियान में शामिल हुए ARP विरेन्द्र यादव , ARP शैलेन्द्र यादव , डाॅ बृजेश यादव,गिरिजेश उपाध्याय , बालकृष्ण मिश्रा , शैलेश यादव , विजय बहादुर यादव , राम प्रकाश , जय प्रकाश सिंह , चन्द्रमोहन व विशेष रूप से प्रा.शि.संघ नगरा के ब्लाक अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ‘तेगा’ तथा इस न्यायपंचायत के उपस्थित सभी शिक्षक साथी व शिक्षिका बहनों को अटेवा अध्यक्ष
ने आभार व्यक्त किये !

See also  बलिया! नगरा; आजमगढ़ मंडल के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं पीएमश्री विद्यालयों की गुणवत्ता जांच के लिए गठित राज्य स्तरीय टीम ने बलिया जनपद के नगरा, रसड़ा और चिलकहर

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *