June 23, 2026
IMG-20250321-WA0016

अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

पीकप ने बाइक में मारी टक्कर महिला की मौत कई घायल-

तरवा आजमगढ़- तरवा थाना क्षेत्र के चौकी कबूतरा गांव के समीप बृहस्पतिवार को पीकप वाहन ने बाइक में मारी टक्कर बाइक सवार महिला की मौत पुत्र घायल वही मैजिक सवार भी कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तत्काल 100 बेड हॉस्पिटल तरवा भिजवाया जहां डॉक्टर ने बाइक सवार महिला सुमन सिंह 50 वर्ष को मृत घोषित कर दिया वहीं पुत्र विकास सिंह 28 वर्ष को हाथ में चोट लगी है जिसका इलाज चल रहा है
तरवा थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर बेला गांव निवासी सुमन सिंह 50 वर्ष अपने पुत्र विकास सिंह के साथ बाइक से अपने रिश्तेदार को देखने के लिए पीजीआई हॉस्पिटल चक्रपानपुर जा रही थी चौकी कबूतरा गांव के समीप सामने से आ रही पीकप ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार सुमन सिंह की मौत हो गई पुत्र विकास सिंह को हाथ में चोट लगी है तो वहीं पीकप पर सवार होकर निरंकारी संत समागम में शामिल होने के लिए तरवा जा रहे राधिका 45 वर्ष निवासी रासेपुर आरती 23 वर्ष निवासी पित्थौरपुर गुड्डी 46 वर्ष बिट्टू 16 वर्ष आंचल 18 वर्ष निवासी सुल्तानीपुर शांति 35 वर्ष वह शीला 40 वर्ष निवासी रासेपुर आनन्द 25 वर्ष निवासी कंचनपुर का इलाज चल रहा है वही गंभीर रूप से घायल सोबीन 48 वर्ष व प्रियंका 24 वर्ष निवासी रासेपुर थाना तरवा को पीजीआई चक्रपाणपुर के लिए रेफर कर दिया गया
दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई व मृतक सुमन सिंह के शव का पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेज दिया गया

See also  उत्तर प्रदेश जनपद मीरजापुर में आगामी त्योहार के दृष्टिगत अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने तथा कानून का पालन कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। कटरा कोतवाली क्षेत्र

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *