April 17, 2026
IMG-20241002-WA0024(1)

योगी सरकार के फरमान पर जिले का कमान बेलगाम खस्ताहाल सड़के गड्ढा मुक्त नाकाम

विजय शंकर तिवारी
============

छतोह क्षेत्र की सड़के बनी तालाब गड्ढा मुक्त हवा-हवाई जान जोखिम में डालकर आने-जाने को मजबूर राहगीर

नसीराबाद, रायबरेली। प्रदेश के मुखिया का फरमान रायबरेली जिले के काबिल अफसरों के लिए बेअसर है क्योंकि यहां के अधिकारी बेलगाम हो गए हैं जिसका खामियाजा राहगीर भुगतने पर मजबूर हैं यही नहीं लोग जान जोखिम में डालकर सड़कों पर जब चलते हैं तो लोगो को पता ही नहीं चलता कि सड़क गड्डे में है या गडडा सड़क में गड्ढा मुक्त आदेश हवा-हवाई साबित हो रहा है क्योंकि योगी बाबा का गडडा मुक्त आदेश बीतने को मात्र कुछ ही दिन बचे हैं बाजूद जिले के अफसर गडडा मुक्त करने में नाकाम है एक दो नहीं बल्कि छतोह में दर्जनों से ज्यादा सड़के गड्ढा मुक्त को तरस रही है लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री का आदेश एक बार फिर हवाहवाई साबित होने के कगार पर है प्रदेश की सड़कों को पन्द्रह दिन में गड्ढा मुक्त करने के लिए आदेश को लोकनिर्माण और आरईएस विभाग गंभीरता से नहीं ले रहा है सलोन विधानसभा क्षेत्र के छतोह ब्लॉक में आज तक किसी सड़क पर काम शुरू ही नहीं हुआ है जबकि अभियान के लिए निर्धारित समय का लगभग एक तिहाई बीत चुका है छतोह ब्लॉक के मुख्य मार्ग नसीराबाद-परैया-मखदूम पुर 17 किमी, मेंहदी गंज से बेवल-सन्नहिया मार्ग का 05 किमी, बाबूगंज-कुढ़ा- संडहा मार्ग 08 किमी,रायबरेली-प्रतापगढ़ राजमार्ग का नगर पंचायत परशदेपुर में लगभग 2 किमी ध्वस्त हो चुका है इस राजमार्ग पर डेढ़ फुट तक के गड्ढे हो गए हैं पूरे सदा पुरवा तारापुर आदि सड़कों की हालत इतनी खस्ताहाल है कि इन्हें 15 दिन क्या 15 सप्ताह भर में भी गड्ढा मुक्त कर पाना बड़ी ही मुश्किलों का सामना करना होगा बावजूद विभाग कुंभकर्णी नींद में पूरी तरह मस्त है और प्रदेश के मुख्य मंत्री के आदेश पर बेलगाम बन चुके हैं जनप्रतिनिधि नेता भी इन सड़कों की मरम्मत के लिए रूचि लेते दिख नहीं रहे हैं

See also  प्राथमिक विद्यालय मेंहनगर में प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

इनसेट

तो ईस चौराहा पर गड्डे ही गड्डे सड़क बनी तालाब भरा रहता है पानी

नसीराबाद रायबरेली/छतोह गांधी नगर पूरे खारिन चौराहा पर करीब 20 मीटर की दूरी में आधा दर्जन से ज्यादा गड्डे हो चुके हैं इस जगह बड़े बड़े गड्डे से सड़क तालाब बन चुकी है सभी जनप्रतिनिधि गायब है सड़क के किनारे लोग घर बनाकर बसे हैं अगर भारी वाहन आते हैं तो किनारे से चालक वाहन निकालता है बसे लोग घर से हट जाते हैं क्योंकि वाहन पलटने का डर बना रहता है

इनसेट

ईस क्षेत्र की सड़क खस्ताहाल बड़े बड़े गड्डे स्कूली बच्चों का आवागमन बाधित

नसीराबाद रायबरेली/विकास खंड डीह के मऊ से लेकर रायपुर टोड़ी ग्राम पंचायत तक पक्की सड़क खस्ताहाल है जगह जगह पानी भरा है अब एसी अवस्था में रोड़ पर राहगीर और स्कूली बच्चों समेत ग्रामीण को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीण तरुण श्रीवास्तव, राम अचल,राम सूरत,सशी, गया प्रसाद, विश्वास आदि लोगों ने कहा कि वह दिन कब आएंगे जब खस्ताहाल सड़कों का गडडा मुक्त किया जाएगा

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *