June 8, 2026
IMG-20250331-WA0108

*लड़की को छेड़ने के आरोपी की थाना परिसर में मौत, लोअर के नाड़े से बनाया फंदा, शव की मांग को लेकर परिजन समेत ग्रामीणों ने थाने पर किया प्रदर्शन तथा घेराव।*

जनपद आजमगढ़ के तरवां थाने की पुलिस द्वारा एक दिन पूर्व गिरफ्तार युवक का थाना परिसर में फंदे से लटक कर मौत का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर उग्र होकर प्रदर्शन करने लगे और थाने की पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद 4 थानों की फोर्स के साथ पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास घंटों करते रहे। जहां ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे वहीं परिजन थाना परिसर में ही दहाड़े मार कर रो रहे।आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के उमरी भँवरपुर के रहने वाले सनी कुमार के विरुद्ध अपने साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र की एक युवती पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। इस मामले में युवती ने अपने परिजनों को जानकारी दी थी। जिसके बाद परिजनों ने इस मामले की शिकायत कल 30 मार्च को तरवां थाने की पुलिस से किया था। पुलिस को दिये शिकायती पत्र में परिजनों ने आरोप लगाया कि 28 मार्च को दोपहर 12 बजे जब रास्ते से गुजर रही थी तो सनी कुमार द्वारा मोबाइल पर अश्लील तेज गाने बजने लगा। इसके साथ ही गलत इशारे करने लगा जिससे परेशान होकर इस मामले में युवती के परिजनों ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई। इसी मामले में पुलिस सनी कुमार को एक दिन पूर्व हिरासत में लेकर आई थी। देर रात्रि सनी कुमार का थाना परिसर के बाथरूम में पैजामे के नाड़े से फंदा लटक कर शव मिला था, जिसको लेकर पुलिस ने आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं सुबह सूचना मिलते ही हंगामा मच गया, जहां परिजन तथा ग्रामीणों ने शव लाने की मांग पर थाना का प्रदर्शन कर घेराव किया तथा वहीं दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

See also  अहरौरा जमुई मार्ग स्थित सोनपुर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत*

Bite :- मृतक के परिजन
*आप देख रहे हैं सुपर फास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राममिलन यादव की रिपोर्ट*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *