July 27, 2026
IMG-20250410-WA0055

विशाल गुप्ता की रिपोर्ट

बाराबंकी में परिवहन विभाग ने अवैध ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की ओर से 1 से 30 अप्रैल तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बिना फिटनेस और ड्राइविंग लाइसेंस वाले वाहनों की जांच की जा रही है।

बृहस्पतिवार को लखनऊ-बाराबंकी हाइवे पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) अंकिता शुक्ला और यातायात प्रभारी रामयतन यादव की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने 12 ई-रिक्शा और ऑटो की जांच की। इनमें अनियमितता पाए जाने पर वाहनों को थाना मोहम्मदपुर चौकी पर रोका गया। इसके अलावा आधा दर्जन अन्य मामलों में भी चालान किए गए।

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया है। विभाग का यह अभियान हाईवे समेत विभिन्न मार्गों पर चलाया जा रहा है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  मधुबन मऊ-अवैध शराब के निर्माण, बिक्री,परिवहन भंडारण आदि के विरुद्ध आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश के बाद आबकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *