June 8, 2026
IMG-20241005-WA0036

अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 24 व स्थापना दिवस 2 अक्टूबर 2024 को आजमगढ़ जनपद के मेहनगर तहसील इकाई के आयोजकत्व में तरवा विकासखंड के सभागार में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति ने किया। अति विशिष्ट सम्मानित अतीत के रूप में संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक श्री प्रभुनारायण पांडे ‘प्रेमी जी’ की उपस्थिति गरिमा मय रही। विशिष्ट अतिथियों में शिक्षा क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाले फौजदार सिंह, बेंच आप मजिस्ट्रेट अखिलेश कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी श्वेताभ सिंह, जिला पंचायत सदस्य तरवां सोनू सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी व लेबर कमिश्नर स्टेनो अनिल कुमार सिंह प्रबंधक डिग्री कॉलेज प्रभाकर सिंह तीजा के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर आर पी विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सैकड़ो सदस्य व पदाधिकारी हाल में मौजूद रहे जिन्हें माल्यार्पण करते हुए मोमेंटो अंग वस्त्र और सम्मान पत्र देते हुए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष के रूप में विशाल सिंह और जिला संरक्षक के रूप में दीपक सिंह व प्रदेश सचिव विजय विश्वकर्माके नाम की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संस्था के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संजय कुमार पांडे व प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद पांडे के सहमति से किया गया।
उपस्थित मंचासीन अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों का सम्मान आयोजित नवनियुक्त जिला अध्यक्ष व उनकी टीम के द्वारा माल्यार्पण अंग वस्त्रम स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र लेकर सम्मानित किया गया।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  आजमगढ़ जहानागंज पुलिस ने शराब माफियाओं पर किया करारा प्रहार हरियाणा से बिहार एंबुलेंस से जा रही अवैध शराब के साथ तीन अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *