शिवकुमार की रिपोर्ट
प्रवीण कुमार लक्षकार के अनुमोदन के अनुपालन में शैक्षिक सत्र 2025-26 में विभागीय योजनाओं के समयबद्ध कियान्वयन के दृष्टिगत जनपद में कार्यरत खण्ड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती में बीएसए मनीष कुमार सिंह आंशिक संसोधन के साथ नवीन तैनाती दी है।
जारी आदेश के मुताबिक खण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्गा प्रसाद सिंह को मुरलीछपरा से रेवती भेजा गया है। वहीं मुख्यालय से अरविन्द कुमार को मुरली छपरा ब्लाक की जिम्मेदारी मिली है। बेलहरी में तैनात राजीव गंगवार का कद बढ़ाते हुए बीएसए ने बेलहरी के अलावा मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया है। दुबहर से पंकज कुमार सिंह को नवानगर तथा राकेश कुमार सिंह को सीयर से दुबहर भेजा गया है। सुनील कुमार चौबे को बांसडीह से सीयर तथा अनूप कुमार त्रिपाठी को नवानगर से बांसडीह की कमान मिली है।पवन सिंह को मनियर से रसडा, सुरेन्द्र यादव को हनुमानगज से मनियर तथा माधवेन्द्र कुमार पाण्डेय को रसडा से हनुमानगंज भेजा गया है। बीएसए ने सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी को तत्काल पदस्थापित शिक्षा क्षेत्र में योगदान प्रस्तुत करने के साथ ही अधोहस्ताक्षरी को आख्या प्रस्तुत कर महत्वपूर्ण कार्यों की सूची तथा विभागीय योजनाओं से सम्बन्धित यूजर आईडी हस्तगत करते हुये प्रभार लेने वाले खण्ड शिक्षा अधिकारी को प्राप्त करायेंगे।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
