अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट
इंडेन गैस उपभोक्ता रिन्यू करवाएं अपनी ई-के.वाई.सी.
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की एल.पी.जी. वितरक कंपनी इंडेन सभी उपभोक्ताओं की नए सिरे से ई-के.वाई.सी. करवा रही है।
इस संबंध में अनुज इंडेन ग्रामीग वितरक गैस एजेंसी के संचालक प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश के अंतर्गत गोरखपुर एरिया ऑफिस की ओर से एरिया मैनेजर रवि चंदेरिया ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को हिदायत दी कि वे सभी उपभोक्ताओं की ई-के.वाई.सी. करवाएं ।
ई-के.वाई.सी.करवाने का उद्देश्य है कि जो डुप्लीकेट कनेक्शन हैं या ग्राहक की मृत्यु के पश्चात कुछ कनेक्शन उन्हीं के नाम अभी भी चल रहे हैं एवं बी.पी.एल कार्ड धारकों को जो सुविधाएं मिलनी हैं वह सब पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों को मिल सकें। उन्होंने 3 बिंदुओं पर जोर देते हुए बताया कि अपना प्रमाणीकरण करवाने हेतु जो डिलीवरी मैन डिलीवरी के दौरान आते हैं उनसे बायोमैट्रिक, गैस एजेंसी या फिर इंडियन ऑयल वन एप के माध्यम से स्वयं भी अपना प्रमाणीकरण करवा सकते हैं जो कि आवश्यक है ।इसी क्रम में इंडियन ऑयल के विक्रय अधिकारी प्रिंस प्रभात खुद फील्ड में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
