April 19, 2026
IMG-20250616-WA0019(1)

अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

गैर इरादतन हत्या का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़
वादी सोनू कुमार पुत्र पतिराम ग्राम कटाँत चक कटाँत थाना मेहनगर जनपद आजमगढ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि दिनांक 12-6-25 समय करीब लगभग शाम 7.30 को भैस को मारने पिटने के विवाद को विपक्षी मोतीलाल पुत्र हरगुन, सुमित पुत्र मोतीलाल, प्रदीप पुत्र मोतीलाल, मनीष पुत्र मोतीलाल, इन्द्रावती पत्नि मोतीलाल, वन्दना पुत्री मोतीलाल निवासीगण कटाँत चक कटाँत थाना मेहनगर आजमगढ ये लोग मुझे तथा भतीजी अमिशा पुत्री हरिशंकर व भाभी ममता पत्नी हरिशंकर व मेरी माँ धर्मा देवी व बहन मीनू को मारने पिटने लगे हम लोग दवाई इलाज हेतु अपनी माता धर्मा देवी को PGI अस्पताल चक्रपानपुर आजमगढ ले गये जहाँ पर दवा इलाज दौरान इलाज डाक्टरों द्वारा समय मेरी माँ को मृत घोषित कर दिया गया। ये लोग गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे थे जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 300/2025 धारा 3(5)/105/115(2)/352/351(3) BNS बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
आज रविवार को उ0नि0 आदिल खाँ मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सुमित पुत्र मोतीलाल, निवासी ग्राम कटात चक कटात थाना मेहनगर जनपद आजमगढ को समय करीब 13.40 बजे जिला चिकित्सालय आजमगढ़ के गेट से गिरफ्तार किया गया।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  बाराबंकी* *मिशन शक्ति 5.0 के तहत शेरेवुड नर्सिंग कॉलेज की छात्रा बनी एक दिवसीय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *