July 26, 2026
IMG-20250625-WA0068

अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

बस की छत से गिरकर युवक की मौत

मेहनगरआजमगढ़

खलासी का काम कर रहे कम्हरिया गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह उर्फ राजन (50) की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी और बच्चे रो-रोकर कहते रहे अब केकरे भरोसे जिअल जाई…। पत्नी व बच्चों का विलाप देख सभी की आंखें नम हो जा रही थी। सभी उन्हें ढाढ़स बंधाने में जुट रहे। मेंहनगर थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह खलासी का काम करते थे। वह जिस बस में खलासी थे, वह मऊ के मधुबन बाजार से होकर चिरैयाकोट, खरिहानी होते हुए वाराणसी जाती है। रविवार की शाम जब बस वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में पहुंची, तो एक यात्री का सामान उतारते समय चंद्रशेखर सिंह बस की छत से उतर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद बस चालक और उनके पुत्र ने उन्हें कबीरचौरा स्थित वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे, लेकिन देर रात इलाज के दौरान चंद्रशेखर ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही पत्नी सरिता व एक बेटा व बेटी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। पत्नी का विलाप सुनकर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। मेंहनगर थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया घटना की जानकारी मुझे हुई है। घटना वाराणसी में हुई है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  10 दिवसीय कला कार्यशाला : रचनात्मकता के साथ साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की पहल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *