June 9, 2026
IMG-20250715-WA0026

*करणी सेना जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह को जीयनपुर पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट*

आजमगढ़ जनपद से बड़ी खबर सामने आ रही है। करणी सेना के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह को जीयनपुर पुलिस ने बीती रात उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया है।
मामला वाराणसी के छितौना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां कथित रूप से राजभर समाज के कुछ लोगों द्वारा ठाकुर समाज के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना को लेकर करणी सेना में आक्रोश व्याप्त है।
इसी क्रम में करणी सेना के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का एक दल वाराणसी कूच करने वाला था, लेकिन इससे पहले ही जीयनपुर पुलिस ने एहतियातन कदम उठाते हुए उन्हें घर में नजरबंद कर दिया।
हिमांशु सिंह के आवास पर पुलिस बल की तैनाती और करणी सेना के पदाधिकारियों की मौजूदगी दिखाई जाती है।
घटना की जानकारी होते ही करणी सेना गोरखपुर मंडल के अध्यक्ष पवन शाही भी हिमांशु सिंह के आवास पर पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई को लेकर विरोध दर्ज कराया।
करणी सेना गोरखपुर मंडल अध्यक्ष पवन शाही
“हमारी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। ठाकुर समाज के सम्मान के लिए हम हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।”
फिलहाल करणी सेना के कार्यकर्ताओं में इस कार्रवाई को लेकर रोष व्याप्त है। अब देखना होगा कि प्रशासनिक स्तर पर आगे क्या निर्णय लिया जाता है।
इस दौरान अमित सिंह सोनू , जिला अध्यक्ष देवरिया साथ में दुर्गेश्वर प्रताप सिंह, विनोद सिंह, शुभम सिंह , राज प्रताप सिंह, जिलाउपाध्यक्ष करणी सेना भारत, आलोक सिंह, जितेंद्र तिवारी और अन्य भाई सभी भाई मौजूद रहे ।
*आप देख रहे हैं सुपरफास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राम मिलन यादव की रिपोर्ट*

See also  चोरी की घटनाओं पर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने डीआईजी से की प्रभावी कार्यवाही की मांग

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *