अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट
*राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता परीक्षा एक दिवसीय कार्यक्रम संपन्न*।
मेंहनगर आजमगढ़।
ब्लॉक संसाधन केंद्र मेहनगर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन अल्ट्रा मॉडर्न डिग्री कॉलेज मेहनगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कुल 39 विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय व कंपोजिट विद्यालय के बच्चो ने प्रतिभा किया। कक्षा 6 ,7, 8 से कुल 117 अभ्यर्थी छात्र छात्रा प्रदर्शन किये। जिसमें कुल 25 टॉप प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत तथा समस्त बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रथम चरण, द्वितीय चरण, तृतीय चरण, चतुर्थ चरण व पंचम चरण में पांच, पांच बच्चों द्वारा प्रतिभा किया गया। 25 टॉपर छात्राओं में आशू यादव ,अभी यादव ,अंबुज मोर्या ,रागिनी, रंजू सोनकर ने टॉप कर अपने विद्यालय का मान बढ़ाया।और टॉपर छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांख्यिकी अधिकारी रामाश्रय यादव की अध्यक्षता में बच्चों का परीक्षा प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न हुआ। तथा संचालन प्रदीप कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी रविकेश कुमार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार का शुभारंभ 9 जुलाई 2015 डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक का नाम लेते हुए कहा कि 6 वर्ष से लेकर 18 वर्ष के बच्चों के लिए जो कक्षा 6 से 8 तक की शिक्षा ले रहे हो वह ब्लॉक स्तर पर इस प्रतियोगिता में भाग लिए उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति का नाम दुहराते हुए कहा की पुस्तक ज्ञान के अलावा बच्चों कोर करके सीखना बच्चों को अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का औसर प्राप्त होता है
। उन्होंने भारतीय मिसाइल प्रौद्योगिकी जनक के रूप में जाना जाता है। खंड शिक्षा अधिकारी मेहनगर ने बच्चों के अंदर विज्ञान के प्रति रुचि लेने तथा नए अविष्कार के प्रति जोर दिया तथा मानव हित के रूप में कार्य करने को कहा नवे प्रयोग के तौर पर समस्त अतिथियों को अंग वस्त्र तथा पौध भेट कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता पर विशेष बल दिया। डायट मेटर आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मदपुर रवि प्रकाश, पलहना विमल तिवारी जहानागंज नवनीत चौबे ने भी राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता के बारे में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। अल्ट्रा मॉडर्न डिग्री कॉलेज के प्रबंधक हरिलाल यादव ने आए हुए समस्त अतीथि तथा छात्र -छात्राओं का आभार व्यक्त किया। मौके पर डॉक्टर जयशंकर सिंह, राम बदन यादव ,प्रेम नारायण सिंह, ध्रुव कुमार राय ,अमरजीत यादव ,संतोष कुमार सिंह ,कृष्णानंद उपाध्याय तथा समस्त शिक्षक सहित समस्त बीआरसी स्टाफ उपस्थित रहे।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
