June 9, 2026
IMG-20250817-WA0024

शिवकुमार की रिपोर्ट

ब्लॉक संसाधन केंद्र नगरा कार्यालय में 79वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत नगरा के चेयरमैन इंदु देवी व BEO आरपी सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान की गूंज से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। चेयरमैन इंदु देवी ने अपने संबोधन में कहा कि यह पावन दिवस मां भारती की अखंड आभा और अमर शहीदों की अटूट आस्था का प्रतीक है। उन वीर हुतात्माओं को कोटि-कोटि नमन, जिनके त्याग और बलिदान से भारत स्वतंत्र और स्वाभिमानी बना। इस अवसर पर BEO रामप्रताप सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि आज हमारा संकल्प है न्याय, समता, आत्मनिर्भरता और उत्कर्ष पर आधारित उस भारत का निर्माण करना, जिसका सपना हमारे अमर बलिदानियों ने देखा था। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश के प्रति कर्तव्य-निष्ठा, ईमानदारी और समाजसेवा ही सच्ची देशभक्ति है। शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही हम अपने राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि उमाशंकर राम ,ई. सुशील राव, पूर्व ARP दयाशंकर, बच्चालाल , कमलेश यादव, अजय यादव,सोनू सिंह,सुनील कुमार,सरोज कुमार ,दयाशंकर ,वीरेंद्र यादव,जनार्दन तिवारी, परशुराम तिवारी, बालचंद्र राम,सहित अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वहीं प्राथमिक विद्यालय नगरा नंबर 1 के बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविता और भाषण प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण मौर्य ने किया!अंत में सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और तिरंगे की गरिमा को सदैव बनाए रखने का संकल्प लिया।

See also  मा0 प्रभारी/ कारागार मंत्री ने नेक्स्ट-जेन जीएसटी बचत उत्सव, पर प्रेस वार्ता कर दी व्यापक जानकारी*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *