July 26, 2026
IMG-20250823-WA0001

*ब्यूरो चीफ*

*शुभम् कुमार बाराबंकी*

*नहरों में पानी न छोड़े जाने से धान की फसल संकट में – अधिशासी अभियंता को सौंपा गया ज्ञापन*

आज दिनांक 22 अगस्त 2025 को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) जनपद बाराबंकी की ओर से जिलाध्यक्ष राम बरन वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जनपद की विभिन्न नहरों में लंबे समय से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है, जिससे किसानों की धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि शीघ्र ही नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया, तो किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा और व्यापक स्तर पर फसल नुकसान के चलते किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। संगठन ने मांग की है कि तत्काल प्रभाव से नहरों में पानी छोड़ा जाए ताकि किसानों की धान की फसल को बचाया जा सके। इस मौके पर संगठन के अन्य पदाधिकारी और किसान भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं और शीघ्र समाधान की मांग की।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  मसौली बाराबंकी। संदिग्ध परिस्थितियों मे दुर्घटना मे हुई अधिवक्ता की मौत मे मृतक के बड़े भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना मसौली मे नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *