September 12, 2026
IMG-20250915-WA0064(1)

*ब्यूरो चीफ*

*शुभम् कुमार बाराबंकी*

*अवैध कटान जोरो पर जिम्मेदार मौन*

*जुर्माना के नाम पर खानापूर्ति ठोस कार्रवाई न होने से वन माफियाओं के हौसले बुलंद*

बाराबंकी । जैदपुर थाना क्षेत्र में वन माफिया की बेखौफ गतिविधियाँ चिंताजनक हैं। रविवार को जैदपुर थाना क्षेत्र में अकबरपुर नहर के पास बाग में और इधौलिया सफदरगंज रोड किनारे एक ही ठेकेदार ने तीन आम के पेड़ों की अवैध कटाई ने प्रशासन और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना अनुमति के पेड़ काटना और फिर लकड़ी ठेकेदारों का मौके से गायब हो जाना यह दर्शाता है कि वन माफिया को किसी प्रकार का संरक्षण प्राप्त हो सकता है। आए दिन क्षेत्र के वन माफिया अवैध कटान करते रहते हैं पकड़े जाने पर जुर्माना के नाम पर खाना पूर्ति की जाती है ठोस कार्रवाई न होने से हौसले बुलंद हैं, देखने वाली बात या होगी कि इस वन माफिया के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।
वही इस संबंध में वन विभाग ने बताया कि लकड़ी विभाग की निगरानी में है कार्यवाही होगी , प्रशासन व वन विभाग को चाहिए कि वह तुरंत संज्ञान ले और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। पेड़ों की कटाई से न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, बल्कि यह भविष्य के लिए भी खतरनाक है। वन विभाग को चाहिए कि वह वन संपदा की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाए और अवैध कटाई को रोकने के लिए प्रभावी निगरानी करे, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिसमें जुर्माना और जेल की सजा शामिल हो।वन माफिया पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग और प्रशासन को मिलकर काम करना होगा। इससे न केवल वन संपदा की रक्षा होगी, बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।

See also  उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर जिला इकाई आजमगढ़ ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को सम्बोधित दो अलग-अलग 9 सूत्रीय और 10 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र के माध्यम से बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने,

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *