April 16, 2026

*ब्यूरो चीफ*

*शुभम् कुमार बाराबंकी*

*बाराबंकी: गन्ना दफ़्तर पर बहुजन संगठनों का जेल भरो आंदोलन*

बाराबंकी।
जनपद मुख्यालय स्थित गन्ना दफ़्तर पर गुरुवार को बहुजन समाज से जुड़े कई संगठनों ने अपने संवैधानिक अधिकारों व मांगों को लेकर जेल भरो आंदोलन किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग एकजुट होकर प्रदर्शन में शामिल हुए।

आंदोलन का आयोजन भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा व राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा सहित कई संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से विभिन्न मुद्दों पर ठोस कदम उठाने की मांग की।

आंदोलन की प्रमुख मांगें

1. सभी चुनावों में ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर लागू किया जाए।

2. पिछड़े वर्ग (OBC) सहित सभी जातीय समूहों की जातिगत जनगणना कराई जाए।

3. आदिवासियों पर हो रहे अन्याय को रोका जाए।

4. धर्मांतरित आदिवासी व ईसाई समुदाय के साथ हो रहे भेदभाव को खत्म किया जाए।

5. मुस्लिम समाज को संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा दी जाए और मॉब लिंचिंग पर सख्त कार्रवाई हो।

6. SC, ST और OBC वर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण लागू किया जाए।

7. बहुजन समाज से जुड़े स्थानीय मुद्दों का समाधान किया जाए।

आंदोलन की चरणबद्ध रूपरेखा

10 सितम्बर 2025: जिला स्तर पर ज्ञापन आंदोलन

17 सितम्बर 2025: जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन

25 सितम्बर 2025: जिला मुख्यालयों पर जेल भरो आंदोलन

15 अक्टूबर 2025: जिला मुख्यालयों पर जन आक्रोश रैली

गुरुवार को हुए जेल भरो आंदोलन में शामिल वक्ताओं ने कहा कि यह संघर्ष बहुजन समाज की अस्मिता, अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आगामी कार्यक्रमों में भी तन-मन-धन से सहयोग दें

See also  महाकुंभ में साधुओं का हंगामा, बिजली ठेकेदारों समेत 15 लोगों की पिटाई, 8 के सिर फटे*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *