July 27, 2026
IMG-20241025-WA0007

शिवकुमार की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में शान्ति व्यवस्था व अवैध शराब/मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत तथा जनपद में कानून/शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जनपद के सभी थानों द्वारा गुरुवार की शाम 6 बजे से 8 बजे तक विशेष रूप से संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों, बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले व्यक्तियों, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी व अवैध असलहों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इसमें जनपद के सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा बैरियर लगाकर अपने-अपने थाने के सीमावर्ती थानों, जनपदों एवं राज्य के बार्डर के स्थानों को चिन्हित कर 1046 वाहनों व संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान सभी थानों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व दो पहिया वाहनों पर तीन व्यक्तियो तथा बिना हेलमेट के दो पहिया वाहनों, बिना वैध अभिलेखों के वाहनों का कुल 276 वाहनों का ई-चालान किया गया।

इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान आमजन को यातायात नियमों को पालन करने हेतु जैसे-नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया। सभी को अवगत कराया गया कि “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करें।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  बालाजी संस्थान द्वारा किया गया महादान रक्तदान आज दिनांक 21 नवम्बर 2024 को जिला चिकित्सालय बाराबंकी में बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने 58वां रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया। इस शिविर में 7 लोगों ने रक्तदान कर महादानी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *