सूरज मौर्य की रिपोर्ट
*सम्राट अशोक धम्म विजय पर्व के साथ निकाला गया भव्य धम्म रथ यात्रा*
उत्तर प्रदेश जनपद मीरजापुर छानबे क्षेत्र के अतरैला विद्यालय के बगल में सम्राट अशोक धम्म विजय पर्व का आयोजन किया गया | कार्यक्रम से पूर्व एक भव्य धम्म रथ यात्रा निकल गया | सम्राट अशोक धम्म विजय पर्व रथयात्रा अतरैला विद्यालय के बगल से निकल कर धौरहरा चौराहे से होते हुए पांडेयपुर चौराहे तक और पुनः पांडेय चौराहे से निकल कर विजयपुर पुरानी बाजार होते हुए राजा विजयपुर गेट से होते हुए ब्लॉक मुख्यालय चौराहे तक पुनः रानी के तालाब होते हुए विजयपुर शीतला मां माता धाम से होते हुए गाजीपुर होते हुए गैपुरा चौराहे तक पुनः गैपुरा चौराहे से कटरा चौराहे होते हुए गाँव के अंदर से होते हुए पुनः निरधारीत स्थान पर समापन हुआ | यह रथयात्रा बड़े धूमधाम से मनाया गया । सूत्रों से जानकारी के अनुसार अशोक विजयदशमी महान सम्राट अशोक के कलिंग युद्ध में विजयी होने के दसवें दिन मनाये जाने के कारण इसे अशोक विजयदशमी कहा जाता हैं। और इसी दिन से सम्राट अशोक ने बौद्ध धम्म की दीक्षा लिया था । इस लिए विजय दशमी बौद्धों का पवित्र त्यौहार है। महाराजा अशोक ने कलिंग युद्ध के बाद हिंसा का मार्ग त्याग कर बुद्ध धम्म अपनाने की घोषणा किया था। धम्य देशान के कार्यकर्ताओं भ्रमण के दौरान धम्म देशना के कार्यकर्ताओं के द्वारा डाक्टर भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण |इसके बाद धम्म देशना के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि और अति विशिष्ट स्वागत अभिनंदन किया गया | धम्म देशना के अनेक कार्यकर्ताओं ने अनेक महापुरुषों जैसे विश्व गुरु महामानव तथागत गौतम बुद्ध व विश्व विजेता सम्राट अशोक महान और भारत रत्न बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर, ज्योति बाई फुले, ललई सिंह यादव, माता सावित्री बाई फुले,आदि महापुरुषों के जीवन परिचय तथा कार्यप्रणाली पर उपदेश की जानकारी दिया गया| इस कार्यक्रम के बहुत सुन्दर ढंग से स्वागत अभिनंदन किया गया | भन्ते ज्ञान ज्योति ने अनेक बिंदुयो पर प्रकाश डाला |अनेक धम्म देशना के लोगों ने गीत व संगीत के माध्यम से लोगों का मनमोहन लिए | इस कार्यक्रम में अध्यक्ष अजय सिंह मौर्य, शिवनारायण मौर्य ,राजेंद्र प्रसाद मौर्य,भोलानाथ प्रजापति ,भोलानाथ कुशवाहा, अरविंद कुमार सिंह ,आनंद मौर्य, रामसागर,रामसखा गुप्ता, मनमोहन सिंह मौर्य, शेषमणि मौर्य, राजमणि मौर्य, घनश्याम पटेल, संजय मौर्य, राजेन्द्र मौर्य, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे | कार्यक्रम का संचालन आचार्य सुरेन्द्र कुमार मौर्य द्वारा किया गया|
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
