July 26, 2026
IMG-20251010-WA1031

*ब्यूरो चीफ*

*शुभम् कुमार बाराबंकी*

देवा मेला में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक*

बाराबंकी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार शारदीय नवरात्रि मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर शुक्रवार 10 अक्टूबर 2025 को महिला थाना प्रभारी मुन्नी सिंह के नेतृत्व में देवा मेला बाराबंकी में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम की सदस्यगण — म0का0 पूजा यादव, म0का0 प्राची पटेल, म0का0 आरती तथा म0का0 सोनी उपस्थित रहीं। टीम ने मिशन शक्ति केंद्र पर चौपाल लगाकर महिलाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन से जुड़ी जानकारियाँ दीं।

महिलाओं एवं बालिकाओं को बाल विवाह, पास्को एक्ट, साइबर क्राइम, तथा यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई —

👉 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर
👉 1090 वूमेन पावर लाइन
👉 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन
👉 1930 साइबर हेल्पलाइन
👉 112 पुलिस आपातकालीन सेवा
👉 108 एंबुलेंस सेवा
👉 102 स्वास्थ्य सेवा

इसके अलावा टीम ने महिलाओं को सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे — सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि की जानकारी दी और पंपलेट वितरित किए।

चौपाल में उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याएं भी पूछी गईं और उन्हें समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

देवा मेला में महिला थाना प्रभारी मुन्नी सिंह अपनी पूरी टीम के साथ सक्रिय दिखाई दीं। उन्होंने मेला घूमने आई महिलाओं को सुरक्षा से संबंधित सभी जरूरी जानकारी दी और उन्हें समझाया कि किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से तुरंत पुलिस या प्रशासन से संपर्क किया जा सकता है।

See also  बलिया BSA मनीष कुमार सिंह ने जिलाधिकारी बलिया कि अनुमति के क्रम में जनपद बलिया के बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित परिषदीय

🌸🚔 महिला थाना बाराबंकी — नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन के लिए प्रतिबद्ध। 🚔🌸

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *