September 12, 2026
IMG-20251015-WA0336

शिवकुमार की रिपोर्ट

इंटीरेंट शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी ——————————————–उच्च प्राथमिक विद्यालय खरूआंव ,विकासखंड नगरा ,तहसील रसड़ा ,जनपद बलिया के डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में समेकित शिक्षा के अंतर्गत समस्त इंटीनरेंट टीचर्स की उपस्थिति में खंड शिक्षा अधिकारी नगर राम प्रताप सिंह जी द्वारा विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चे अर्थात दिव्यांग बच्चों के अभिभावक एवं शिक्षक संगोष्ठी का उद्घाटन हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी नगर राम प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण सुगंध एवं पुष्पार्चन के समर्पण के साथ किया । उच्च प्राथमिक विद्यालय खरूआंव के बच्चे क्रमशः मेहेक, मनीष एवं निशा ने सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत एवं प्रकृति तथा पर्यावरण पर आधारित गीत “नदिया धीरे-धीरे बहना “प्रस्तुत किया।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नगरा ने सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों का आवाह्न करते हुए कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं अपितु प्राकृतिक घटनाओं का परिणाम है ।दिव्यांग बच्चों के साथ अत्यंत सहानुभूति एवं सहयोगात्मक रवैया अपनाना होगा। उन्हें सीखने एवं खेलने का अवसर प्रदान करते हुए उन्हें जीवन की चुनौतियों से निपटने के समस्त कौशल सीखाने होंगे ताकि वह मुख्य धारा में अपना जीवन यापन कर सकें। इस अवसर पर इंटरनेट टीचर क्रमशः राधेश्याम यादव ,अखिलेश यादव अशोक यादव ,चंद्रभूषण यादव, अजय कुमार ,मुनेंद्र सिंह ,शिप्रा सिंह अपने-अपने विषयों पर प्रकाश डालें। कार्यक्रम को वरिष्ठ शिक्षक संकुल दयाशंकर, प्रधानाध्यापिका कृष्णा देवी, राम प्रताप गौतम एवं अभिभावक गण क्रमशः सुग्रीव चौहान राजेश कुमार आदि अभिभावक अपने विचार व्यक्त किए। बच्चों ने भी अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए एवं बच्चों ने सभी को अपने जीवन के उद्देश्यों से अवगत कराया ।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका कृष्णा देवी ने आए हुए अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम में सोनू सिंह प्रमिला कुमारी तथा अन्य अभिभावकों ने सहयोग प्रदान किया। राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम का संचालन रामकृष्ण मौर्य ने किया।

See also  आजमगढ़ तहबपुर क्षेत्रान्तर्गत अवैध तमंचा बनाने वाला 01 अभियुक्त अवैध तमंचा व तमंचा बनाने में प्रयुक्त होने वाले कुल 167 अदद सामान के साथ गिरफ्तार*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *