*जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण*
विजय शंकर तिवारी की रिपोर्ट
रायबरेली, 07 नवम्बर 2024
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने डलमऊ के राजकीय धान क्रय केंद्र,कठगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद में तेजी लाई जाए और क्रय केंद्र पर किसानों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए। उन्हें लाइन में ना लगाया जाए और समय से उनके धानो का क्रय किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को समझें और उनका समय पर समाधान करे। धान खरीद की प्रक्रिया में कोई देरी न हो और किसानों को उनकी उपज का मूल्य सही समय पर मिले। जिलाधिकारी ने कहा कि अब तक क्रय किए गए धानो का रखरखाव ठीक प्रकार से किया जाए। धान को नमी से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। किसानों को क्रय केंद्र पर अपने धानो की बिक्री करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए प्रचार-प्रसार भी कराया जाए।
इस मौके पर ज्वॉइन मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा मौजूद रहे।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
समाचारApril 17, 2026युवक को कोल्ड ड्रिंक में विशाख पदार्थ मिलाकर मारने की कोशिश!
