June 9, 2026
IMG-20240909-WA0078

पत्थर व्यापारी का बैग लूटने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार।

खबर है उत्तर प्रदेश के बिजनौर से जहां करीब 22 दिन पहले एक टायल पत्थर व्यापारी का उस समय लुटेरों ने बैग छीन लिया था जब वह अपनी दुकान बंद करके घर जाने के लिए अपनी कार में बैठ रहा था।वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे का सहारा लिया और कुछ दूरी पर छीने गए बैग को बरामद कर लिया था।मगर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।वही रात कोतवाली शहर पुलिस को सूचना मिली के व्यापारी के साथ लूट को अंजाम देने वाला बाइक से फरीदपुर भोगी की तरफ जा रहा है पुलिस ने सूचना मिलते ही वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसपर एक बाइक सवार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार बाइक को कच्चे रास्ते की ओर लेकर भागने लगा बाइक मिट्टी पर फिसल कर गिर गई।आरोपी ने अपने आप को घिरा देखा और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

संवादाता यासिर शम्सी।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  आजमगढ़ में लगभग ढाई मां की बच्ची छोड़कर मां हुई फरार और पति हुआ लाचार थाना में गुम सुदा की सूचना देकर न्याय की लगाई गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *