शिवकुमार की रिपोर्ट
बलिया। जनपद के शिक्षा क्षेत्र नगरा में पड़ने वाले जनता इण्टर कालेज नगरा के प्रांगण में 6 दिसम्बर दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में प्रायमरी एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र छात्राएं खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपना दमखम दिखाएंगे। खण्ड शिक्षा अधिकारी नगरा राम प्रताप सिंह ने लोगों से बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेकर बच्चों का उत्साह बढ़ाने की अपील किया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवम पांडेय उप शिक्षा निदेशक/ डायट प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पकवाइनार रहेंगे।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
