April 17, 2026

अशोक सिंह की रिपोर्ट

*पुल टूटने से आवागमन बाधित*

संवाददाता अशोक सिंह की रिपोर्ट
मेहनगर आजमगढ़ स्थानीय तहसील के मेहनगर खरिहानी जाने वाले रोड से हरिजन बस्ती सिधारी वाया जिगनी जाने वाले मार्ग का आवागमन बाधित हो गया है ज्ञात हो कि करनेहुआ से से खजरा के बीच में शारदा सहायक खंड 23 की नहर जाती है जिसका पुल आधा टूट गया है जिससे आवागमन बाधित हो गया है जबकि इसी रोड से करनेहुआ से खजुरा खजुरा से सिधारी बेनूपुर ,मालपार, रजहां जयनगर आदि गांवों को यह रोड जोड़ता है परंतु नहर विभाग की लापरवाही के चलते आज तक पुल को बनाया नहीं गया जिससे चार चक्का चलना तो दूर दो पहिया वाहन वाले भी आने जाने से डरते हैं कहीं मोटरसाइकिल लेकर नहर में ना हम गिर जाए इस रोड से हजारों की संख्या में छात्र और छात्राएं जयनगर पढ़ने जाते हैं और खजुरा इंटर कॉलेज में पढ़ने जाते हैं जिसे लेकर काफी कठिनाइयों का सामना उठाना पड़ रहा है उक्त समस्या की ओर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जिला अधिकारी महोदय का ध्यान उक्त समस्या की ओर आकर्षित करते हुए तत्काल पॉल को बनवाने की मांग की है। समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो एक दिन क्षेत्रीय ग्रामीण सड़क पर उतरने को बाध्य है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  टी डी कालेज बलिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं माध्यमिक शिक्षक संघ बलिया के नेता स्व जगत नारायण मिश्र की प्रथम पुण्यतिथि तो डी कालेज बलिया के राजेन्द्र सभागार में मनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *