August 8, 2026
IMG-20241219-WA0044(1)

जिला आजमगढ़ थाना गंभीरपुर क्षेत्र की घटना है l

सर्प दंश से युवक की मौत घर में मचा कोहराम l

गंभीरपुर आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उत्तरगाँवा गांव निवासी आकाश चौहान 22 वर्ष पुत्र देवव्रत चौहान की सर्प दंश से बुधवार की देर रात्रि इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उत्तरगाँवा गांव निवासी आकाश चौहान 22 वर्ष पुत्र देवव्रत चौहान बुधवार को घर से कुछ दुरी पर खेत मे गेहूं की सिचाई कर रहा था की दोपहर मे उसे जहरीले सर्प ने काट लिया। परिवार के लोग उसे आनन फानन मे इलाज के लिए सिधारी स्थित एक निजी अस्पताल लें गए जहाँ डॉक्टर ने हालात गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया उसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लें गए वहां से भी डॉक्टर ने रेफर कर दिया उसके बाद परिजन उसे लेकर गाजीपुर लेकर गए जहाँ देर रात्रि उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पुरे परिवार मे कोहराम मच गया। मृतक दो भाई मे सबसे बड़ा था।

संवाददाता दीपक भारती की रिपोर्ट

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के संरक्षक आदरणीय तेज प्रताप श्रीवास्तव एवं महामंत्री श्री एहतेशाम आज़ाद जी के नेतृत्व में आज एक मीटिंग बुलाई गई थी। और एसोसिएशन को लेकर विस्तार से चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *