July 26, 2026

अहिबरन जयंती के उपलक्ष पर निकाली गई शोभायात्रा

बरनवाल युवा मंच मऊ के तत्वाधान में जनपद के बरन वंशियों की एक विशाल शोभा यात्रा महाराजा अहिबरन जयंती के उपलक्ष पर मऊ नगर में निकाली गई । हजारों की संख्या में बरनवाल समाज के लोग नाचते गाते हुए राजस्थान भवन से सदर चौक, सिंधी कॉलोनी, बाल निकेतन, भीटी होते हुए सूरज मैरिज हॉल तक पहुंचे । बैंड बाजा और विभिन्न झांकियों के साथ यह शोभा यात्रा रंग बिरंगी पताकाओं से सजी धजी थी जिसमें बरनवाल समाज के लोगों ने इस शोभा यात्रा में पारंपरिक पीले परिधान पहने हुवे थे । सूर्या मैरिज हॉल पर यशोदा यात्रा पहुंचने के बाद बंगाल समाज के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  आजमगढ़ मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को सुदृढ़ करने हेतु*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *