July 27, 2026

*थाना निजामाबाद में चोरी की मोटर साईकिल के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार*

दिनांक 11.01.2025 की रात्रि में उ0नि0 सुधीर पाण्डेय व उ0नि0 कमला प्रसाद मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान चोरी की एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो0 को एक व्यक्ति यशवन्त उर्फ भाटे पुत्र राममिलन निवासी खतीरपुर डण्डवा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र 38 वर्ष हिरासत में लिया गया उक्त वाहन के पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि थाना कन्धरापुर और वाहन स्वामी से पता चला कि दिनांक 23.11.21 को आजमगढ शहर से चोरी हो गई थी।

जिसके सम्बन्ध मे थाना कोतवाली आजमगढ में मु0अ0स0 384/21 धारा 379 भादवि पंजीकृत है। पकड़े गये व्यक्ति से कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उसके द्वारा बताया गया कि दिनांक 23.11.21 को शाम जुनैदगंज चौराहा आजमगढ के पास से इस मोटर साईकिल को चुरा कर उसके नम्बर प्लैट को बदल कर 3 साल से चला रहा था तथा अपनी गलती की बार बार माफी मांग रहा है। पकड़े गये व्यक्ति को जुर्म अन्तर्गत धारा 317(2), 317(4), 341(4) BNS का दण्डनीय अपराध का बोध कराते हुए समय करीब 01.44 बजे रात्रि में हिरासत पुलिस मे लिया गया। अभियुक्त उपरोक्त का नियमानुसार न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया।

*आप देख रहे हैं सुपर फास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राममिलन यादव की रिपोर्ट*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
See also  बलिया BSA मनीष कुमार सिंह ने जिलाधिकारी बलिया कि अनुमति के क्रम में जनपद बलिया के बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित परिषदीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *