September 12, 2026

पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ हेमराज मीना के निर्देशन में –
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा थाना जीयनपुर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी अजमतगढ़ व पुलिस चौकी इमलिया का वार्षिक निरीक्षण किया गया –
आज दिनांक 10.01.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा थाना जीयनपुर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी अजमतगढ़ व पुलिस चौकी इमिलिया का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में चौकी में रखे अभिलेखों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में संपूर्ण चौकी परिसर , भोजनालय, शौचालय का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा जनसुनवाई रजिस्टर व आरक्षियों का बीट बुक भी चेक किया गया।
तत्पश्चात पुलिस कर्मियों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
*आप देख रहे हैं सुपर फास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राममिलन यादव की रिपोर्ट*

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत विहान बालिका आवासीय विद्यालय में नाट्य कला का सफल आयोजन किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *