July 27, 2026
IMG-20250122-WA0003(1)

शिवकुमार की रिपोर्ट

शिक्षा क्षेत्र नगरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरा पर तैनात सहायक अध्यापिका श्रीमती अनीता सिंह का निधन असमय हो गया। इसकी सूचना मिलते ही शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति तथा उनके परिवार को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कैथी निवासी श्रीमती अनीता सिंह शिक्षा क्षेत्र नगरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगरा पर बतौर सहायक अध्यापिका तैनात थी। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थी। मंगलवार की रात उनका निधन हो गया। उनके निधन पर ब्रजेश कुमार सिंह तेगा, राजीव नयन पांडेय, अजीत सिंह, वीरेन्द्र यादव, दयाशंकर राम, धीरेन्द्र सिंह, श्रीनिवास राम, संजीव सिंह इत्यादि शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  महादेवा विधानसभा में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र का भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *