June 9, 2026
20250227_222056

सम्राट फाउंडेशन आजमगढ़ के नेतृत्व में निकाला गया कैंडल मार्च

बहन नेहा कुशवाहा हम शर्मिंदा है।
तुम्हारे कातिल अभी जिंदा हैं।

हत्यारों को फांसी दो फांसी

आजमगढ़ जिले में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अम्बेडकर पार्क से कैंडल मार्च निकालकर बिटिया नेहा कुशवाहा को विनम्र श्रद्धांजलि दी है। आप को बताते चले की सासाराम जिला रोहतास बिहार सुनील सिंह कुशवाहा की 17 वर्षीय पुत्री स्नेहा कुशवाहा रामेश्वर गर्ल्स हॉस्टल वाराणसी में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। 1 फरवरी 2025 को स्नेहा कुशवाहा अपने कमरे में खिड़की से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकती हुई मृत पाई गई थी। स्नेहा के परिवार का कहना है कि मेरी बेटी की हत्या हुई है। स्नेहा के पिता का योगी की पुलिस के कार्यशाली पर कई अहम सवाल खड़ा हो रहा है। बिटिया नेहा कुशवाहा के परिजनों का कहना है कि वाराणसी पुलिस ने मेरे पर दबाव बनाकर पोस्टमार्टम कराकर वाराणसी में ही लाश को जलवा दिया है। योगी की पुलिस दबाव बनाकर हत्या को आत्महत्या का रूप दे रही है।परिजनों का कहना है कि वाराणसी पुलिस अपराधियों को बचा रही है। सम्राट फाउंडेशन द्वारा स्नेहा के लिए आजमगढ़ जनपद में कैंडल मार्च निकालकर योगी सरकार से मांग किया है कि हत्या की न्यायिक जांच हो एवं दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की जाए जिस देश की बेटियां सुरक्षित रहे और आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जाए इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के संरक्षक राजेंद्र मौर्य ,महामंत्री इंजीनियर प्रशांत मौर्य ,अध्यक्ष पवन मौर्य ,राजेश मौर्य, रणधीर मौर्य, विमलेश मौर्य ,जितेंद्र मौर्य एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे वही इंजीनियर प्रसांत मौर्य महामंत्री ने मीडिया के सामने क्या कहा है आइये दिखाते हैं एक रिपोर्ट में
*आप देख रहे हैं सुपर फास्ट न्यूज़ जिला संवाददाता राममिलन यादव की रिपोर्ट*

See also  कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के नेतृत्व में कोटेश्वर से भव्य

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *