July 27, 2026

संवादाता अशोक सिंह की रिपोर्ट

आजमगढ़:पुलिस कस्टडी के दौरान एक युवक के फांसी से लटक कर जान देने का मामला सामने आया है। इस मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर जमकर बवाल काटा है। जब तक पुलिस थाने पर तैनात सिपाही कुछ समझ पाते, थाने पर पहुंचे भारी संख्या में गांव के लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी और गाड़ियों पर जमकर पथराव किया। जैसे ही इस मामले की जानकारी ऊपर पहुंची अलग-अलग थानों के कई अधिकारी थाने में पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने बुझाने का काम कर रहे हैं। वहीं मरने वाले युवक के परिजन थाने में लगातार दहाड़ें मार-मार कर रो रहे हैं।ये आजमगढ़ के तरवा थाने का मामला है। इसके पहले 28 मार्च को तरवा थाने के उमरीपट्टी गांव के रहने वाले सनी कुमार उर्फ रिंकू अपने साथियों के साथ बैठा था तभी वहां से एक किशोरी गुजरी तो रिंकू कुमार ने अपने मोबाइल में अश्लील गाने बजाए और गंदे इशारे किए। इसके बाद किशोरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इस शिकायत के बाद पुलिस सनी उर्फ रिंकू को हिरासत में लेकर गई। एक दिन बाद ही रात को सनी ने अपने पैजामे की डोरी से फंदा बनाकर जान दे दी जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद ग्रामीणों पूरे थाने को घेरकर जमकर बवाल काटा है। परिवार वालो का आरोप है कि व्यक्ति को पुलिस के द्वारा इतना पीटा गया जिससे व्यक्ति की मौत हो गई।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  मिशन शक्ति के तहत पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस थीम पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *