April 20, 2026
IMG-20240925-WA0114

जिला आजमगढ़

मार्ग दुर्घटना में पूर्व प्रधान सूर्य बली राम की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

लालगंज /आजमगढ़ 25 सितंबर तहसील लालगंज के अंतर्गत हैबतपुर डुभाव के पूर्व प्रधान सूर्यबली राम 58 वर्षीय का रात घर जाते समय एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना में उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हैबतपुर डुभाव के पूर्व प्रधान सूर्य बली राम रोज की तरह तहसील लालगंज से अपने घर की तरफ आ रहे थे कि भारतीपुर मे एक स्कूल के सामने उनकी बाइक आमने-सामने टक्कर होने पर यह रोड पर गिर गए। चार पहिया वाहन ने उनको कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनकर उनके परिजनों में कोहराम मच गया। उनके शुभचिंतको का आने जाने का ताँता लगा हुआ है। उनके पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।पुलिस जानकारी होने पर मामले की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में रामचरित्रर ने बताया कि सुर्यबली राम पूर्व प्रधान बहुत अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे।तहसील लालगंज में हमेशा लोगों से प्रेम और व्यवहार से मिलते थे।

संवाददाता दीपक भारती

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  लाखों की चोरी से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप इलाके में फैली सनसनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *