June 9, 2026
IMG-20240923-WA0000

रूद्रेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

 

खेजुरी पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर,लाखों की ठगी करने वाले दो लोगों को किया गिरफ्तार।

सिकंदरपुर,बलिया।
क्षेत्र के खेजुरी थाना अंतर्गत नौकरी दिलाने के नाम पर 4.16 लाख की ठगी करने वाले दो लोगों को खेजुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के नेहता निवासी सुधीर कुमार पुत्र सुरेन्द्र नाथ ने बीते वर्ष अक्टूबर माह में शिकायती पत्र देकर दो लोगों पर लाखों ठगी करने का आरोप लगाया था।आरोप था कि खेजुरी थाना क्षेत्र के बालूपुर निवासी चन्दन कन्नौजिया, संजीव उर्फ मुन्ना कन्नौजिया और अनिल कन्नौजिया ने सांठ-गांठ कर मेरे अलावा तीन अन्य राजू वर्मा, अमृता राय और विकाश रावत से संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर क्रमश: 96 हजार, विकाश रावत से 1.30 लाख, अमृता राय से 70 हजार और राजू वर्मा 1.20 लाख रुपया लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया।जब हम सभी ज्वाइनिंग करने गये तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। यह बात उक्त तीनों व्यक्तियों से फोन पर अवगत कराने के बाद हम लोग बालूपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे और पैसा वापसी की बात कही। यह सुन तीनों भड़क उठे और गाली गुप्ता देते हुये जान से मारने की धमकी देने लगे। इस संबंध में सीएचओ अनिता सिंह ने बताया कि संजीव और अनिल कन्नौजिया पुत्रगण रामवृक्ष कन्नौजिया को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार चल रहे चन्दन कन्नौजिया के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई की जा चुकी है।

 

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  राजकीय जिला पुस्तकालय, बाराबंकी में "विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस" के अवसर पर कार्यशाला आयोजित*
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *