September 12, 2026

अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट

गोली लगने से युवक हुआ घायल

मेहनगर आजमगढ़

स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिहां गांव में शुक्रवार की रात आयोजित पूजा कार्यक्रम में गोली चल गई। पैर में गोली लगने से पूर्व एमएलसी का चालक घायल हो गया। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व एमएलसी कमला यादव के गांव मौली मनिहां निवासी चौकीदार निर्मल चौकीदार के घर शुक्रवार रात पूजा कार्यक्रम का आयोजन था। जिसमें पूर्व एमएलसी कमलाकांत यादव का चालक संजय वर्मा पुत्र लालचंद्र वर्मा भी गया था। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुआं कलां गांव निवासी विजय यादव भी वहां गया था। वह लाइसेंसी रिवाल्वर लिए था। शराब के नशे में धुत था। वह लाइसेंसी रिवाल्वर में कारतूस लोड कर रहा था। इस दौरान अचानक फायर हो गया। गोली लगने से पूर्व एमएलसी का चालक संजय वर्मा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  देश की एकता और अखंडता के प्रतीक, आधुनिक भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी तथा भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शुक्रवार को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *