September 12, 2026

शिव कुमार की रिपोर्ट

नगरा ,बलिया । स्थानीय नगर पंचायत के चचया में 39 लाख रुपए की लागत से योगशाला का निर्माण होगा. इसके लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास शुरू कर दिया गया है. नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 चचया में योगशाला के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है. हालांकि अभी शासन से धन स्वीकृत होना बाकी है. नगर पंचायत ने इसके लिए शासन को एस्टीमेट भेज दिया है. योगशाला में योग के लिए सारे उपकरण मौजूद रहेंगे सुबह शाम नगर पंचायत के युवा वहां जाकर व्यायाम करेंगे व योग सीखेंगे. नगर पंचायत वार्ड नंबर 4 के सभासद प्रतिनिधि लाल बहादुर सिंह का कहना है कि यह योगशाला यहां के युवाओं के लिए वरदान साबित होगी. अध्यक्ष इंदु देवी का कहना है कि योगशाला निर्माण के लिए शासन को एस्टीमेट भेज दिया गया है, धन स्वीकृत होते ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा.

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  अधिवक्ता संघ मेंहनगर की आज बैठक हुई आज भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी अड्डों को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *