July 27, 2026

शिवकुमार की रिपोर्ट

बिगत दिनों गड़वार मार्ग पर सोमवार को हुई दुर्घटना में देरी से एंबुलेंस पहुंचने के मामले की जान शुरू हो चुकी है. बुधवार को एंबुलेंस संख्या 4836 के चालक सर्वेश कुमार व एमटी का स्थानांतरण नगरा से लखीमपुर जनपद में कर दिया गया है. आरएम सुमित कुमार सिंह ने बताया कि अभी करवाई और होगी. स्वास्थ्य विभाग में सरकारी एंबुलेंस के चालकों की मनमानी से दुर्घटना में घायलों की जान चली जाती है. चिलकहर और नगरा क्षेत्र में एंबुलेंस वाहन समय से मौके पर नहीं पहुंचते हैं. जिससे सड़क हादसे में लोगों की जान चली जाती है. पिछले दिनों दुर्घटना में मौत प्रकरण पर शासन ने पीएचसी नगरा पर तैनात एंबुलेंस के समय से नहीं पहुंचने प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है. डॉ राहुल सिंह ने बताया कि नगरा में संचालित सरकारी एम्बुलेंसों की जानकारी मांगी गई है.

Author Profile

अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा
अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
See also  अद्वैत शिवशक्ति धाम और श्रीवनखंडी नाथ मठ डुहा के पीठाधीश्वर स्वामी ईश्वर दास ब्रह्मचारी 'मौनी बाबा' ब्रह्मलीन,20 जनवरी को अपरान्ह 12.06 बजे दी जाएंगी समाधि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *