अरविंद कुमार पांडे की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ आज़मगढ़ की कार्यकारिणी निर्वाचन हेतु बैठक संपन्न ।
दिनाँक 29/09/2024 रविवार को दोपहर 12 बजे से उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक ब्लॉक कार्यकारिणी निर्वाचन हेतु जिला संयोजक प्रतिभा श्रीवास्तव के आवास बिजौरा, भंवरनाथ पर रखी गई । बैठक में 18 ब्लाकों के ब्लाक संयोजक एवं सहसंयोजक घोषित किये गए जो कि अपने ब्लॉक में मजबूती से उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के दायित्वों का निर्वहन करते हुए शिक्षिकाओं को सदस्यता दिलाते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करेंगीं । बैठक में सम्मलित सभी सदस्यों एवं ब्लॉक संयोजकों की सर्वसम्मति से जिला कार्यकारणी के प्रमुख पदों का भी एक प्रस्ताव बनाकर प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया गया है । बैठक में संरक्षक सरोज यादव, संरक्षक डॉo मनीषा मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष प्रज्ञा राय, शिखा मौर्य, अंशु अस्थाना, प्रतिभा श्रीवास्तव, कंचन मौर्य, प्रिया सिंह राठौर, ज्योत्सना,रांधवी, विनोद मैम ,जकिया परवीन, प्रमिला, सीमा गौतम,सविता सिंह, शिप्रा यादव, शशिबाला, शालिनी राय आभा राय, शालिनी वर्मा, शशिकला, सुधा राय, बेनी शर्मा,कुमुद सिंह, मालती यादव,सायमा अंजुम, जया श्रीवास्तव,नीलिमा भारती, डिम्पल यादव ,रुक्मिणी कुशवाहा,पूनम, डा. प्रीती रानी गुप्ता, क्रांति आर्या आदि उपस्थित रहीं।
Author Profile
- अभिषेक मिश्रा (सदाशिव मिश्रा ) , प्रधान सम्पादक , मो. 7317718183
Latest entries
समाचारMay 20, 2026लेखपाल भरत मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग*
समाचारApril 29, 2026भ्रष्टाचार में लिप्त में मेंहनगर तहसीलदार का हुआ स्थानांतरण
समाचारApril 24, 2026रात्रि में चलती है तहसीलदार की कोर्ट*
समाचारApril 24, 2026अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार*
